केवट माझी ढीमर भोई कहार बाथम रायकवार निषाद समाज मध्यप्रदेश

केवट फाउंडेशन - मध्यप्रदेश

संगठित शक्ति और सामाजिक स्वाभिमान का साझा मंच

केवट, मांझी, रैकवार, धीमर, मल्लाह और निषाद समाज के उत्थान, शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों के लिए समर्पित केंद्रीय संगठन

मांझी आरक्षण अधिकारों की रक्षा और शासन स्तर पर समाज की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए हम संवैधानिक दायरे में सतत संघर्षरत हैं।

आइए, इस महाअभियान का हिस्सा बनें

प्रदेश, जिला या तहसील इकाई से जुड़ने के लिए आज ही निशुल्क ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म भरें

प्रिय समाज बंधुओं,
जल-आधारित परंपरागत संस्कृतियों और गौरवशाली इतिहास के संवाहक केवट, मांझी, धीमर, बाथम, कहार, रायकवार, निषाद और मल्लाह समाज के आप सभी भाई - बहनों अकेला व्यक्ति कितना भी सक्षम हो, समाज के बिना अधूरा है। जब तक हम संगठित नहीं होंगे, तब तक हम अपनी सही शक्ति और अधिकारों को प्राप्त नहीं कर पाएंगे। संगठन में ही असली शक्ति है, और संगठित समाज ही आने वाली पीढ़ी के सुनहरे भविष्य की गारंटी है।

आइए, समाज हित में अपना सक्रिय योगदान दें।

जय निषादराज! 🚩

रघुवीरसिंह केवट, प्रदेशाध्यक्ष

केवट फाउंडेशन, मध्य प्रदेश

Follow us